IPL 2023 का रंगारंग आगाज कल से,नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी

0
192

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 शुरू होने जा रहा है। लीग का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल के शेड्यूल के अनुसार लीग का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन आपको बता दे कि आईपीएल के पहले दिन का कार्यक्रम शाम 6 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आईपीएल हर साल की तरह इस साल भी ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन करने जा रहा है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना, तमन्‍ना भाटिया जैसे स्‍टार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे, वहीं टाइगर श्रॉफ,अरिजीत सिंह और कैटरीना कैफ भी समां बांधते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

आईपीएल के इतिहास पर एक नजर

अगर हम आईपीएल टी-20 क्रिकेट की आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साफ नजर आता है कि प्रत्येक आईपीएल सत्र में गगनचुंबी छक्कों की जोरदार बरसात हुई। लेकिन इसके अलावा भी कई रोचक रिकॉर्ड इस लीग ने अपने नाम किये हैं। आइये जानते हैं, अब तक खेले गये आईपीएलटी के 15 सत्रों में बने रोचक आंकड़े।

  • सर्वाधिक स्कोर :राॅयल चेलेंजर्स 263/5 (20) विरुद्ध पुणे वारियर्स, 2013 बेंगलुरू में।
  • व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर :क्रिस गेल (राॅयल चेलेंजर्स), 175 नाट आउट, 13 चैके, 17 छक्के, विरूद्ध पुणे 2013 बेंगलूरू में।
  • सबसे अधिक रन :विराट कोहली, 223 मैच, 6624 रन, औसत 36.19, 5 शतक, 44 अर्ध शतक, 578 चैके, 218 छक्के।
  • सर्वाधिक शतक :क्रिस गेल 142 मैच, 6 शतक
  • सर्वाधिक अर्ध शतक :डेविड वार्नर (दिल्ली, हैदराबाद) 162 मैच, 59 अर्ध शतक
  • सबसे तेज शतक :क्रिस गेल (राॅयल चेलेंजर्स) 2013 में पुणे के विरूद्ध बेंगलूरू में। (175 नाट आउट पारी में) शतक मात्र 30 गेंदों पर ठोका।
  • सबसे तेज अर्ध शतक :के. राहुल (किंग्स पंजाब) 2018 में दिल्ली के विरूद्ध मोहाली में महज 14 गेंदों पर अर्ध शतक ठोका।
  • सबसे अधिक छक्के :क्रिस गेल (राॅयल चेलेंजर्स, किंग्स पंजाब) 142 मैचों में 357 छक्के
  • सबसे अधिक चौके :शिखर धवन (डेक्कन चार्जर्स), दिल्ली मुंबई 206 मैच, 701 चैके
  • पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी :ए. जौसेफ (मुम्बई इंडियंन) 3.4-1-12-6 विरुद्ध सन-राइजर्स हैदराबाद, 2019 हैदराबाद में।
  • सबसे अधिक विकेट :डी. ब्रैवो ( चेन्नई ) 161 मैच, 183 विकेट, औसत 23.82, सर्वश्रेष्ठ 4/22
  • सफलतम विकेट कीपर :एम.एस. धोनी (चेन्नई) 234 मैचों, 170 शिकार, (131 कैच/39 स्टंप)

फ्री में कैसे देखेंगे आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी 31 मार्च, शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे से आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स प्रसारण करेगा। लिहाजा, आप स्टार स्पोर्टस पर आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी और मैच देख पाएंगे। इसके अलावा इस साल आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर की जाएगी, जिसके लिए किसी भी यूजर्स को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के यूजर्स जियो सिनेमा ऐप पर आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के साथ-साथ सभी मैच भी देख पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here