कर्नाटक की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप (AAP), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान

0
306

बीरेंद्र कुमार झा

निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटक में AAP के पक्ष आएंगे बेहतर परिणाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पहली बार कर्नाटक में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीद है कि हमारे पक्ष में अच्छे नतीजे आएंगे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे वादे तो बहुत करते हैं, लेकिन जहां उनकी सरकार है, वहां उन्हें लागू नहीं करते हैं।वही हम जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जालंधर उपचुनाव भी लड़ेंगे और वहां भी जीतेंगे।

कर्नाटक में 10 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

कर्नाटक में अभी बीजेपी की है सरकार

कर्नाटक में इस समय बीजेपी सत्ता में है,वही राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।जनता दल सेकुलर JD(S) प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है। राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने की बात कही जा रही है।गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सदस्य विधान सभा है जिसमें वर्तमान में बीजेपी के पास 119 सीटें हैं ,जबकि कांग्रेस के पास 75 सीटें हैं। जेडीएस के पास 28 विधायक हैं, जबकि 2सीटें खाली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here