Homeदेशपीएम मोदी  और बीजेपी के कई बयानों पर अब उठ रहे सवाल...

पीएम मोदी  और बीजेपी के कई बयानों पर अब उठ रहे सवाल ,जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने भी पीएम मोदी को घेरा 

Published on



अखिलेश अखिल 

मोदी सरनेम के मामले में राहुल गाँधी मिली दो साल की सजा और फिर सांसदी रद्द होने की कहानी अब आगे तक जाएगी। राहुल की राजनीति का हश्र क्या होगा और अगले चुनाव पर इसके क्या असर पड़ेंगे यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन इस देश के भीतर बयानों की जो राजनीति रही है वह भी कम रोचक नहीं।  खुद पीएम मोदी भी कई बयान ऐसे देते रहे हैं जो मानहानि के दायरे में आ सकते हैं। अगर उन बयानों की सामाजिक और क़ानूनी पहलुओं पर विचार की जाए तो इस देश में किसी के लिए राजनीति करना मुश्किल हो सकता है।      
बयानों की राजनीति ने अब विपक्ष को एक कर दिया है। हलाकि अब है जारी है।  इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने भाषण का वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़ा किया।ललन सिंह ने भाजपा नेताओं से सवाल किया अगर मोदी के खिलाफ बोलना पिछड़े वर्ग का अपमान है तो फिर नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल करना क्या पिछड़े वर्ग का अपमान नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता सब मक्खन का कनस्तर लगा कर बोल रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना पिछड़े वर्ग का अपमान हैं। मुझे तो हंसी भी आती है। हम उन्हें 25 जुलाई 2015 की याद दिलाना चाहते हैं, जब प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़ा किया था। भाजपा के नेता जवाब दें कि नीतीश कुमार जी किस वर्ग से आते हैं। क्या इस सवाल का जवाब बीजेपी और खुद पीएम मोदी दे सकते हैं।    
 बीजेपी के अहंकार भरे बयानों की पूरी लिस्ट प्रियंका ने जारी की है। कल राजघाट पर सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गाँधी ने जिन बयानों को सामने रखा वे काफी गंभीर भी है और असामाजिक भी। गांव दहत पर अगर किसी के बारे इस तरह की टिप्पणी आज भी की जाए तो तलवारें खिंच सकती है लेकिन चुकी राजनीति बेशर्म होती है इसलिए इन बयानों पर कोई विचार नहीं करता।  
        प्रियंका ने अपने पिता के निधन की चर्चा करते हुए कहा कि “तीन मूर्ति से लेकर कड़ी धूम में अपने पिता के जनाने के पीछे पैदल चलते-चलते मेरा भाई राजघाट तक पहुंचा। इस जगह से कुछ 400-500 गज दूर मेरे पिता का अंतिम संस्कार मेरे भाई ने किया। वह चित्र मेरे दिमाग में है। मेरे पिता का शव तिरंगे के नीचे था। तिरंगे के पीछे चलते चलते मेरा भाई यहां तक पहुंचा। उस शहीद पिता का अपमान भरी संसद में किया जाता है। उस शहीद के बेटे को देशद्रोही कहते हैं। आप मीर जाफर कहते हैं। उसकी मां का अपमान करते है। आपके मंत्री मेरी मां का अपमान भरी संसद में करते हैं। आपके एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी को पता भी नहीं है कि उनके पिता कौन हैं।”
            प्रियंका गांधी ने कहा, “आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में खड़े होकर कहते हैं कि यह परिवार नेहरू के नाम को इस्तेमाल क्यों नहीं करता। पूरे परिवार का अपमान करते हैं। कश्मीरी पंडित समाज के रिवाज का अपमान करते हैं। जिसके तहत एक बेटा अपने बाप के मरने पर पगड़ी पहनता है। परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाता है। लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता। आपको दो साल की कोई सजा नहीं मिलती है। आपको कोई जेल की सजा नहीं मिलती है। आपको संसद से कोई बाहर नहीं निकालता है। आपको कोई मना नहीं करता है कि आप चुनाव नहीं लड़ सकते। सवाल यह है कि क्यों? आज तक हम चुप रहे हैं। हमारे परिवार का अपमान यह लगातार करते गए।”
              उन्होंने कहा, “मेरे भाई ने क्या किया। संसद में वह मोदी जी के पास गए और उनसे गले मिले। मेरे भाई ने आपसे कहा कि मैं आप से नफरत नहीं कता हूं। मेरे दिल में आपके लिए कोई नफरत नहीं है। हमारी विचारधारा अलग है। लेकिन हमारी नफरत की विचाधारा नहीं है। मैं पूछाना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। क्या यही है इस देश की परंपरा?”
            प्रियंका गांधी ने कहा, “आप परिवारवादी कहते हैं। तो भगवान राम कौन थे। भगवान राम को वनवास में भेजा गया। उन्होंने अपने परिवार और अपनी धरती के प्रति अपना धर्म निभाया। क्या भगवान राम परिवारवादी थे?  कि वह अपने परिवार के संस्कारों के लिए लड़े। हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए। तरिंगे में उनका खून है। इस धरती में उनका खून है। इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार के खून ने सींचा है। जो सोचता है कि हमें अपमानित करके डराएंगे, हमें धमकाएंगे। जो सोचता है कि तमाम एजेंसियों को लगाकर, हमारे ऊपर छापे मारकर हमें डराएंगे वह गलत सोचते हैं। हम डरने वाले नहीं है। हम और मजबूती से लड़ेंगे। हम इस देश के लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।”
              कांग्रेस महासचिव ने कहा, “इस देश के लोकतंत्र की नींव कांग्रेस पार्टी के महापुरुषों ने डाली है। इस देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ी। आज भी इस देश की आजादी के लिए ही लड़ रही है। कभी-कभी मैं सूचती हूं। मुझे समझ नहीं आता कि पब्लिक क्या सोच रही है। क्या देख नहीं रही है कि क्या हो रहा है। क्या आपको दिख नहीं रहा है। क्या आपकी सारी संपत्ति लूटी जा रही है। एक आदमी को दी जा रही है। गिने चुने उद्योगपतियों को सबकुछ दिया जा रहा है। यह किसकी संपत्ति है? यह राहुल गांधी की संपत्ति है? नहीं, यह आपकी संपत्ति है।”

Latest articles

WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज?

अगर हमें किसी को मैसेज भेजना हो तो सबसे पहले हम अपने फोन में...

जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी के बीच का मामला, वही बताएंगे क्या हुआ, खरगे

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से देश में राजनीति जोरों...

सैयारा’ वो रिकॉर्ड तोड़ने जा रही, जिसे पिछले 6 साल से कोई छू भी नहीं पाया!

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने क्या-क्या किया बॉक्स ऑफिस की दुनिया में, ये...

मनसा देवी मंदिर हादसे के घायलों से मिले CM धामी,मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्गstampede में आज रविवार (27...

More like this

WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज?

अगर हमें किसी को मैसेज भेजना हो तो सबसे पहले हम अपने फोन में...

जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी के बीच का मामला, वही बताएंगे क्या हुआ, खरगे

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद से देश में राजनीति जोरों...

सैयारा’ वो रिकॉर्ड तोड़ने जा रही, जिसे पिछले 6 साल से कोई छू भी नहीं पाया!

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने क्या-क्या किया बॉक्स ऑफिस की दुनिया में, ये...