भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

0
131

बीरेंद्र कुमार झा

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश में हल्ला बोल दिया है । पूरे देश में पार्टी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि भरी संसद में मेरी मां का अपमान किया गया।शहीद के बेटे को देशद्रोही कहा गया। प्रियंका गांधी ने सवाल खड़ा किया कि सरकार आखिर अदानी को क्यों बचा रही है?

जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि राहुल गांधी देश के लिए सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस देश की आजादी के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा लोगों की सारी संपत्ति को लूट कर एक आदमी को दिया जा रहा है। ये लोग आपका रोजगार छीन रहे हैं।

केंद्र सरकार से पूछा सवाल

कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि देश में गैस सिलेंडर का भाव आसमान छू रहा है, सरकार उसके दाम कम क्यों नहीं करती है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार की नजर में इसलिए खटकते हैं, क्योंकि वे सरकार से लोगों के रोजगार और उनके हक को लेकर सवाल पूछते हैं।

परिवारवाद पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी परिवारवाद की बात करते है।ऐसे में मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि भगवान राम कौन थे?क्या वे परिवारवादी थे ? या पांडव परिवारवादी थे ? क्योंकि वे अपने परिवार की संस्कृति के लिए लड़े थे। क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार वालों ने देश की जनता के लिए लड़ाई लड़ी ? मेरे परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है।

मेरा भाई किसी से नफरत नहीं करता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरा भाई पीएम नरेंद्र मोदी के पास गया और उन्हें संसद में गले लगाते हुए कहा कि मुझे आपसे कोई नफरत नहीं है। हमारी अलग अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here