Homeदेशजम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: आतंकियों ने शोपियां में कश्मीरी पंडित को...

जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: आतंकियों ने शोपियां में कश्मीरी पंडित को गोलियों से भूना

Published on

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आंतकियों ने टारगेट किलिंग की है। शनिवार को आतंकियों ने शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने चलाया इलाके में सर्च अभियान

पुलिस ने बताया कि आज आतंकवादियों ने शोपियां के चौधरी गुंड गांव के तारक नाथ भट के पुत्र पूरन कृष्ण भट को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। “उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।” पुलिस ने कहा, “इलाके की तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस और अर्धसैनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।”

इस साल अब तक 24 से ज्यादा लोग टारगेट किलिंग का शिकार

इसी साल 16 अगस्त को आतंकवादियों ने इसी जिले के छोटिगम गांव के एक अन्य कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की हत्या कर दी थी। इस हमले में एक अन्य कश्मीरी पंडित पर्टिम्बर नाथ भट घायल हो गया था। घाटी में इस साल अब तक 24 से ज्यादा लोगों को आतंकी अपनी गोली का निशाना बना चुके हैं। इनमें सात पुलिसकर्मी, आठ नागरिक शामिल हैं, जिनमें से छह अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this