मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत न्यायालय के द्वारा 2 वर्ष की सजा सुनाने के बाद गरमाई राजनीति।

0
88
  • बीरेंद्र कुमार झा

मोदी सरनेम पर राहुल गांधी द्वारा किए गए विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा मिली है। राहुल गांधी को यह सजा सूरत कोर्ट ने सुनाई है। हालांकि सजा के बाद राहुल गांधी को जमानत भी मिल गई है, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हैं और इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है, तो वहीं बीजेपी भी इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर है और इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है।

आई पी सी की धाराएं जिसके तहत राहुल गांधी की सजा मिली है।

सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया है। उन्हें 2 साल की सजा मिली है। पूर्णेश मोदी के वकील केतन रेशमवाला ने बताया की सजा के खिलाफ राहुल गांधी की दलील है कि उन्हें अपील की अवधि तक जमानत पर रिहा किया जा सकता है और कानून के अनुसार, अदालत ने उसे 30 दिनों के लिए जमानत दे दी है और अपील तक, अदालत द्वारा सजा को निलंबित कर दिया गया है।

राहुल गांधी की सजा पर प्रियंका गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी को मिली सजा को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम-दाम-दंड-भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भाई ना कभी डरा है, ना कभी डरेगा सच बोलते हुए जिया है और आगे भी सच बोलता रहेगा। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेगा।सच्चाई की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उसके साथ है।

कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे – खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी पर उनकी कथित ‘ मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाए जाने पर कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। हम शुरू से ही जानते थे क्योंकि वे जॉर्ज बदलते रहे। हम कानून और न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और कानून के अनुसार ही इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

मीडिया को दबाने की कोशिश

सूरत जिला अदालत द्वारा राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया को दबाने की कोशिश हो रही है। न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है और वे इस स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

राहुल गांधी एनडीए सरकार का मुकाबला कर सकते हैं- गहलोत

राहुल गांधी को मिली सजा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम कहते रहते हैं कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि न्यायपालिका, सीबीआई और ईडी पर दबाव है।इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। सभी निर्णय प्रभाव में लिए जाते हैं।इस तरह की टिप्पणियां आम है राहुल गांधी एक साहसी व्यक्ति है और केवल वही एनडीए सरकार का मुकाबला कर सकते हैं।

राहुल गांधी को मिली सजा मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, राष्ट्रपति से भी मिलने का मांगा समय

कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों का साथ लेने और जनता के बीच उतरने का फैसला किया है। मुख्य विपक्षी दल सोमवार को दिल्ली और अन्य राज्यों में इस विषय को लेकर प्रदर्शन करेगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक कांग्रेस ने अपने और कई अन्य विपक्षी दलों की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी इस मामले को लेकर मिलने का समय मांगा है।

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला

बीजेपी की तरफ से शुक्रवार को राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अहंकार के कारण राहुल गांधी ने नहीं मांगी माफी। बीजेपी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि जो लोग सदन में कामकाज नहीं चलने दे रहे हैं, वहीं लंदन में जाकर सवाल उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजनीति के स्तर को सबसे ज्यादा राहुल गांधी ने ही गिराया है।

ओंकार बड़ा और समझ छोटी – नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी काअहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है ।राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने ओबीसी समाज का अपमान किया है। उन्हें चोर कहा। समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाते रहे।

सूरत की जिला अदालत द्वारा राहुल गांधी को मोदी सरनेम करने पर दोषी ठहराए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा। कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इससे सबक लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here