Rani Rampal: हॉकी दिग्गज रानी रामपाल के नाम पर रायबरेली का स्टेडियम, ऐसा सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

0
193

स्नेहा सिंह
शाहाबाद की ओलंपियन बेटी रानी रामपाल के नाम से उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हॉकी स्टेडियम बनाया गया है। इसका नाम रानी ग‌र्ल्स हॉकी टर्फ रखा गया है। रानी ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। उन्होंने स्टेडियम की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया कि मेरी खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत कम लगते हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर रानी गल्र्स हॉकी टर्फ कर दिया है।

रानी रामपाल पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर किसी खेल स्टेडियम का नाम रखा गया है। बता दें कि एमसीएफ रायबरेली स्टेडियम अब रानीज़ गर्ल्स हॉकी टर्फ के नाम से जाना जायेगा।

रानी रामपाल का सफर

रानी ने 2008 में भारत के लिये पदार्पण किया था। भारत ने उनकी कप्तानी में टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान हासिल किया था, हालांकि उसके बाद वह चोट के कारण विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफइनल तक पहुंची थी। रानी आमतौर पर सेंटर फॉरवर्ड पर खेलती हैं। रानी रामपाल अब तक 258 अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है। रानी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और पद्मा श्री से भी नवाजा गया है।

रानी ने महिला हॉकी टीम को समर्पित किया स्टेडियम

 रानी ने स्टेडियम की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया कि मेरी खुशी और आभार व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत कम लगते हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ कर दिया है। रानी ने एमसीएफ के अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन किया और खिलाडियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है, क्योंकि मैं अपने नाम पर स्टेडियम पाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हूं। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं और मुझे उम्मीद है कि यह महिला हॉकी खिलाडियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here