नितिन गडकरी का दावा: अमेरिका की तरह होगी झारखंड की सड़कें

0
116

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में कहा कि रांची से वाराणसी तक का सफर अब बस से 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जब कभी मैं रांची आता था तब यहां सबसे पहले लोग मुझसे यही पूछते थे कि रांची – जमशेदपुर रोड का क्या हुआ? लेकिन अब यह सवाल हमसे नहीं पूछा जाएगा।नितिन गडकरी ने रांची में पुराने हाईकोर्ट से सटे मैदान में आयोजित किये गए एक कार्यक्रम में 4287 करोड़ की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

योजनाओं का शिलान्यास, बस एक ट्रेलर, फिल्म अभी बाकी

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि इन योजनाओं का शिलान्यास तो बस एक ट्रेलर है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी ही है। साथ ही उन्होंने कहा इन योजनाओं के बारे में बताने को बहुत कुछ है, लेकिन मैं वह सब बातें नहीं कहूंगा। मैं बस इतना ही कहूंगा कि ये सभी योजनाएं 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि अगर पूरे देश में कहीं डबल डेकर एलिवेटेड रोड है तो वह रांची में है, जिसके बाद जल्दी ही जमशेदपुर में भी ऐसा रोड बनेगा।

5 हजार करोड़ की लागत से बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने रांची के सांसद संजय सेठ को इन योजनाओं की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।नितिन गडकरी ने जनता से वादा किया आने वाले समय में झारखंड की सड़कें अमेरिका की तरह हो जाएगी।साथ ही उन्होंने कहा कि रांची में 5 हजार करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा जो कि राज्य के 7 जिलों को आपस में जोड़ेगी।

भारत में 40% प्रदूषण गाड़ियों से

नितिन गडकरी ने प्रदूषण के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि भारत में 40% प्रदूषण गाड़ियों से होता है। इस देश का किसान पहले सिर्फ अन्नदाता था ,लेकिन अब किसान उर्जा दाता भी बनेंगे। अब किसानों का भविष्य बदल जाएगा। इस देश में 80 लाख विटूमिन की जरूरत है। ऐसे में जो भी किसान विटुमिन बनाएंगे सरकार उनसे खरीद लेगी। मैं यहां किसी को मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं दिखा रहा। यह सच होगा।अगर मेरी एक भी बात झूठी हुई आप मेरे नाम से ब्रेकिंग न्यूज़ चला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here