Homeदेशमोदी सरकार के खिलाफ जंतर -मंतर पर 'आप' भरेगी हुंकार ,पुलिस की भारी...

मोदी सरकार के खिलाफ जंतर -मंतर पर ‘आप’ भरेगी हुंकार ,पुलिस की भारी तैनाती

Published on

न्यूज़ डेस्क
दिल्ली के जंतर -मंतर पर आज आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद हुई कार्रवाई पर जनसभा कर रही है। इस सभा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सम्बोधित करेंगे ,जंतर -मंतर पर बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किये गए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि इस सभा में काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे साथ ही आप के सभी सांसद और विधायक ,पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान मंच से मोदी हटाओ ,देश बचाओ के नारे भी लगाए जाएंगे। राय ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ अब देश भर में कार्यक्रम होगा और देश भर में मोदी भगाओ अभियान भी चलेगा।

गोपाल राय ने आगे कहा कि मोदी सरकार दिल्ली पुलिस के जरिये सबको धमका रही है और डरा भी रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। अब देश भर में मोदी भगाओ और देश बचाओ का अभियान चलेगा और अगले लोक सभा चुनाव तक यह अभियान जारी रहेगा। मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है और अपने विरोधियों पर करवाई करने से नहीं चूक रही है। बीजेपी के लोग मोदी के विरुद्ध आवाज को देश के खिलाफ मानते हैं। क्या मोदी कोई देश है ?

बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली के कई इलाको में बड़े स्तर पर पोस्टर लगाए गए थे जिसमे मोदी भगाओ ,देश बचाओ के नारे लिखे गए थे। इसके बाद सरकार की तरफ से इस पर कार्रवाई की गई। सभी पोस्टरो को हटाया गया और करीब 40 से ज्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक 6 लोगो को गिरफ्तार भी किये गए हैं। दो प्रिंटिग प्रेस के खिलाफ भी करवाई की गई है और इसके साथ ही पोस्टर ले जा रही एक वैन को भी जब्त किया गया है।

कहा जा रहा है कि दिल्ली में जी 20 की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी को लग रहा है कि दुनिया भर के विदेशी मेहमान बैठक में आ रहे हैं। ऐसे में पोस्टर से मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी से सरकार की किरकिरी हो सकती है। यही वजह है कि पोस्टर लगाने वालो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर आप इस करवाई के खिलाफ अब सड़को पर उतर रही है।

आप पार्टी ने सरकार के इस कार्रवाई को तानाशाही तक बता दिया है। पार्टी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि -मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है ,जिसे लेकर मोदी जी ने 100 एफआईआर कर दी हैं। पीएम मोदी आपको शायद मालूम नहीं है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर इसे इतना डर क्यों ?

उधर ,स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने बताया, ‘दो प्रिंटिंग प्रेस फर्म को ऐसे 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक इनमें से कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया है।’

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...