बिहार के CM नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स सूरत से गिरफ्तार

0
155

स्नेहा सिंह
गुजरात पुलिस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अंकित मिश्रा बताया जा रहा है। गुजरात क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी को आगे की कार्यवाही के लिए बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। इस बीच आरोपी को मीडिया से छुपाने की कोशिश भी की गयी।

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय अंकित मिश्रा एक कपड़ा मजदूर है तथा पटना का मूल निवासी है जो सूरत में काम करता है। बता दें कि 20 मार्च को अंकित ने इंटरनेट के माध्यम से एक न्यूज़ चैनल में कॉल कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ानें की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस आरोपी को लेने के लिए सूरत से वापस पटना रवाना हो चुकी है। बिहार पुलिस को अभी तक धमकी देने का कारण नहीं पता चला है। अब आरोपी से उसके उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here