मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिससे आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपको उनकी चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज रचनात्मक कार्यों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, जिससे शाम तक परिवार में सुख मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके काम की उचित प्रशंसा होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम भी सरलता से संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा। नए कामों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य प्रबल रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी। कोई शुभ काम होने के योग है। आपकी आय के साधन बढ़ेंगे। जो लोग विदेश में अपना कैरियर या शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। आपका विश्वास बढ़ेगा आर्थिक उन्नति के योग है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 1
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह रााशि के जातक आज स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर अचानक आया बदलाव अचंभित कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही परेशानियों को खत्म करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। मातृ पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। आपके चारों ओर आनंद का वातावरण रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर योजनाएं बनाएंगे। अच्छे परिणाम से उत्साहित रहेंगे। कुछ विपरीत परिस्थितियों से आज आप पार पाने में सक्षम रहेंगे। आपकी समझदारी से सब हल हो जायेगा। युवा छात्र अपने मनचाहे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनों की खुशी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आप अपना खानपान साधारण रखेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मनोबल बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 5
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों का आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिजनों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों और स्वजनों के साथ अच्छे समय का आनंद ले पाएंगे। दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। स्थायी संपत्ति के कागजात साइन करते समय आपको बेहद ध्यान रखने की जरूरत है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातक आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक आपके सामने आ खड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि भविष्य में वापस मिलने की संभावना कम है। भाई-बहन की विवाह संबंधी बातें हो रही हैं तो वह आज अपने चरम पर होंगी। संतान पक्ष से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 9
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपका विश्वास बढ़ेगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। अच्छे परिणाम मिलेंगे । व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपसी समझौतों से व्यापार का विस्तार करेंगें। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दान पुण्य में आपका मन लगेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों को आज के दिन बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

