Homeदेशनियोजन नीति पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा, मुख्यमंत्री का...

नियोजन नीति पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा, मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा

Published on

*बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड विधानसभा में नियोजन नीति पर मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधायकों ने सदन के बाहर भी पोस्टर के साथ हंगामा किया। बीजेपी नेताओं ने हाथ में तख्तियां ले रखी थी जिसपर
सरकार विरोधी नारे लिखे थे।

मुख्यमंत्री के खिलाफ बीजेपी विधायकों की नारेबाजी

इन तख्तियों के जरिए बीजेपी के विधायकों ने सरकार से विधि सम्मत नियोजन नीति लागू करने की मांग की। विपक्षी दल के विधायकों ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है । प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले मुख्यमंत्री इस्तीफा दो।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामा

सुबह सुबह 11:10 बजे झारखंड जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही बीजेपी के विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कार्यवाही शुरू की,लेकिन हंगामे की वजह से सिर्फ दो ही प्रश्न पूछे जा सके।इसके बाद 11:30 बजे सदन की कार्यवाही 1घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

स्थगन के करीब 1 घंटे बाद 12:30 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।लेकिन विपक्षी दल का हंगामा जारी रहा।जिस कारण महज 19 मिनट के बाद ही सदन की कार्यवाही को भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर देना पड़ा। इस दौरान प्रश्नकाल चला और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी आए।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this