Homeदेशपंजाब में विधान सभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा...

पंजाब में विधान सभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर केंद्र सरकार ने काफी सख्त रवैया अख्तियार किया है। इस मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से पूछा है कि घटना के बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में क्या कार्यवाही की है। गौरतलब है कि पिछले साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब गए थे ,तो उनकी सुरक्षा में भारी चूक हो गई थी।

क्या था मामला

5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में फिरोजपुर के दौरे पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में सड़क मार्ग से बठिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन इस बीच जब प्रधान मंत्री का काफिला फ्लाई ओवर से गुजरने लगा तभी फ्लाईओवर पर नरेंद्र मोदी के काफिले से कुछ ही दूरी पर अचानक से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आ गए थे। इस कारण प्रधानमंत्री के काफिले को 20 मिनट तक फ्लाई ओवर पर ही रुकना पड़ा था।यह इलाका जहां प्रधानमंत्री के काफिला को रुकना पड़ा था, वह आतंकियों और तस्करों का गढ़ माना जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने गठित की थी कमिटी

इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को दी गई थी। इस जांच कमेटी में केंद्र और राज्य सरकार के भी कई अधिकारियों को शामिल किया गया था। इस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की घटना के सभी पहलुओं की जांच की थी।

पंजाब सरकार पर लगा था आरोप

घटना के बाद गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे ।गृह मंत्रालय ने कहा था कि पंजाब सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और रूट के बारे में पहले से ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन फिर भी पंजाब सरकार ने लापरवाही दिखाई। यहां तक की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी इंतजाम नहीं किया। गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि जब रूट में बदलाव किया गया था, तो पंजाब सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया था।

 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...