Homeदेशदिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री केजरीवाल से की...

दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री केजरीवाल से की इस्तीफे की मांग

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज केजरीवाल सरकार की अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल की भारी तैनाती रही। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही आम आदमी पार्टी का कार्यालय स्थित है।

केजरीवाल के इस्तीफा देने तक विरोध प्रदर्शन जारी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बीजेपी के कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर आप कार्यालय के पास एकत्रित हुए। दिल्ली बीजेपी इस विरोध प्रदर्शन को और तेज करेगी।दिल्ली विधान सभा का 17 मार्च से शुरू होगा जिसमें बीजेपी के सभी विधायक केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करेंगे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ा

अरविंद अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड का पहला घेरा तोड़ दिया और आप के कार्यालय की ओर बड़े, जहां पुलिस ने बैरिकेड का दूसरा घेरा बनाया था। विरोध प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए एक ड्रोन भी तैनात किया गया था।पुलिस ने बाद में सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की शराब या आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गत 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this