HomeखेलIndia vs Australia 4th Test: टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर,...

India vs Australia 4th Test: टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर, पीएम मोदी करेंगे कमेंट्री!

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 2-1 से आगे चल रही है। इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के आगे बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। इस मैच में भारत के शीर्षक्रम में विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएस भरत को अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में आना होगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी।

अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारत के प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज भी मौजूद रहेंगे। इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज टॉस के समय पर मैदान पर भी नजर आ सकते हैं। वहीं उनके कमेंट्री में हाथ आजमाने की भी बातें चल रही है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट जीतकर सीरीज में जबरदस्त वापसी की है।

अपने नाम वाले इस स्टेडियम में पीएम मोदी पहली बार कोई टेस्ट मैच देखने पहुंच रहे हैं। मैच के पहले ही दिन उनकी उपस्थिति के चलते इस मुकाबले को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया है कि दोनों प्रधानमंत्री सभी खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद कप्तानों के बीच होने वाले टॉस के लिए भी मैदान में मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों प्रधानमंत्री कुछ वक्त कॉमेंट्री बॉक्स में भी नजर आ सकते हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this