Homeदुनियापाकिस्तान: आतंकियों का पुलिस पर हमला, 9 की मौत,15 घायल, दो महीने...

पाकिस्तान: आतंकियों का पुलिस पर हमला, 9 की मौत,15 घायल, दो महीने में ऐसा चौथा हमला

Published on

न्यूज डेस्क
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के बोलन जिले में एक सुसाइड बॉम्बर ने बाइक से पुलिस वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन में धमाका हुआ और 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल बताए जा रहे हैं। ये पिछले 2 महीने में पुलिस पर हुआ चौथा बड़ा हमला है। यह विस्फोट क्वेटा-सिबी राजमार्ग पर काम्बरी पुल पर बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मियों के ट्रक के समीप हुआ।

काछी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महमूद नोतेजई ने कहा कि प्रारंभिक सबूतों से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था। बहरहाल, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विस्फोट किस तरह का था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है और विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है। नोतेजई ने बताया कि बम हमले में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम 9 कर्मियों की मौत हो गयी और 15 घायल हो गए।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे। खबर के अनुसार, बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मी सिबी मेला में ड्यूटी से लौट रहे थे जब उन्हें निशाना बनाया गया। विस्फोट की तीव्रता के कारण ट्रक पलट गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this