सनसनी गर्ल सानिया मिर्जा ने शिफ्ट किया अपना खेल

0
184
  • बीरेंद्र कुमार झा

भारत में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हो चुकी है। 4 मार्च को हुए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जॉइंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हराया। वही आज इस लीग का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबला से पहले आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा आरसीबी के कप्तान स्मृति मंधाना का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रही हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मेंटर है सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा का जिक्र होते ही एक ऐसे टेनिस खिलाड़ी की तस्वीर उभरने लगती है,जो खेल के साथ ही अपने पहनावे को लेकर खासे चर्चित रहती थी। कई बार टेनिस खेलने के दौरान उनके द्वारा पहने गए शॉर्ट स्कर्ट को लेकर मुस्लिम मौलानाओं के द्वारा फतवे भी जारी किए जाते थे। लेकिन अब वक्त बदल गया है ।खुद सानिया मिर्जा ने ही इस बात का खुलासा किया कि वे अब अपना खेल बदल रही हैं। सानिया मिर्जा इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेंटर है। वह हाल ही में इस फ्रेंचाइजी के खेमे के साथ जुड़ी हैं।

लोग अब महिला खिलाड़ी को जानने लगे हैं

सानिया मिर्जा द्वारा स्मृति मंधाना की ली गई इस इंटरव्यू में स्मृति मंधाना ने बताया कि पिछले 30 साल से लोग महिला खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ पीटी उषा को जान रहे थे।लेकिन अब भारत की महिला क्रिकेटरों को भी जाना जाने लगा है और अन्य खेलों की महिला खिलाड़ी को भी।वहीं इसके बाद स्मृति मंधाना ने सोनिया मिर्जा से पूछा कि आप आखरी मैच खेलने के बाद कब आरसीबी कैंप को ज्वाइन करेंगी? इस सवाल के जवाब में सानिया मिर्जा ने कहा कि मैं कुछ दिनों में आ रही हूं। मैंने अब अपना खेल शिफ्ट कर लिया है। इस बात को कहने के बाद सानिया मिर्जा और स्मृति मंधाना दोनों ठहाके लगाने लगी। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सानिया मिर्जा को अपना मेंटर नियुक्त किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here