Homeदेशस्टालिन ने कहा विपक्षी एकता की बात तो ममता ने लगाया एकला...

स्टालिन ने कहा विपक्षी एकता की बात तो ममता ने लगाया एकला चलो का नारा

Published on

अखिलेश अखिल
विपक्ष की एकता कैसी और कितनी होगी और फिर किस आधार पर होगी इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। यह बात और है कि कई विपक्षी पार्टियां जहां विपक्षी एकता की बात कर रही है वही ममता बनर्जी का हालिया बयान सबसे जुदा है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि अगले लोकसभा चुनाव में टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि मौजूदा समय में सभी दलों को एक मंच पर आने की जरूरत है।

पिछले दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तीसरे मोर्चे के विचार को खारिज कर दिया और विपक्षी दलों से कांग्रेस के पीछे एकजुट होने को कहा। स्टालिन की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कई दलों ने संकेत दिया है कि वे विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को छोड़कर रुचि रखते हैं। टीएमसी और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियां अक्सर कांग्रेस के साथ बहस करती रही हैं।

स्टालिन ने कहा, “2024 का लोकसभा चुनाव इस बारे में है कि किसे सरकार बनानी चाहिए… अगर राष्ट्रीय राजनीति राज्य आधारित राजनीतिक मतभेदों के आधार पर तय की जाती है, तो नुकसान हमारे लिए है… अगर हमने पिछले चार वर्षों के दौरान तमिलनाडु  में सभी चुनाव जीते हैं, इसका कारण एकता है।”

उधर ,पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीती के बाद ममता का यह बयान बहुत कुछ कह रहा है। ममता ने यहाँ तक कह दिया कि टीएमसी के खिलाफ कांग्रेस और बीजेपी का गठबंधन है। ममता ने वाम दलों पर  भी हमला किया।

ममता बनर्जी ने कहा हम अकेले चुनाव में उतरेंगे। हम लोगों के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे। हमें यकीन है कि जो लोग बीजेपी को हराना चाहते हैं ,वे टीएमसी को वोट करेंगे। चुनाव में हम किसी के साथ नहीं  रहेंगे। ममता की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब विपक्षी एकता की बात हो रही है। जाहिर है ममता का यह बयान विपक्षी एकता को कमजोर करेगा। बता दें कि मौजूदा समय में टीएमसी के 23 के सांसद हैं और सदन में वह सबसे बड़ी तीसरी पार्टी है। कांग्रेस के 52 सांसद हैं जबकि डीएमके के पास 24 सांसद हैं।

ममता की घोषणा बहुत कुछ कहती है। उन्होंने कहा कि सागरदिघी उपचुनाव में जिस तरह से कांग्रेस और वाम दल के सहयोग से जीत हासिल हुई है वह किसी अनैतिक से कम नहीं। उन्होंने कहा माकपा और कांग्रेस ने टीएमसी को हराने के लिए बीजेपी से समझौता किया है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। याद रहे यही बात केसीआर भी अब तक कहते रहे हैं।

ममता ने कहा कि सागरदिघी उपचुनाव में टीएमसी की हार हुई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। कभी -कभी लोकतंत्र में घटनाक्रम आमतौर पर सकारात्मक और नकारात्मक होते हैं। लेकिन हम किसी भी अनैतिक गठबंधन की निंदा करते हैं। बीजेपी ने अपना वोट कांग्रेस को ट्रांसफर किया है सागरदिघी में सभी ने साम्प्रदायिक कार्ड खेला है।

ममता के इस बयान के बाद साफ़ हो गया है कि मौजूदा समय में वह किसी गठबंधन के साथ नहीं जाएगी और न ही किसी विपक्षी एकता में शामिल होगी। ऐसे में यह लगता है कि चुनाव के बाद जो हालात होंगे उसके बाद ममता अपना पत्ता खोलेगी। यह भी कहा जा रहा है कि आगे चलकर यह भी संभव है कि ममता ,केजरीवाल और केसीआर एक मंच पर आये। लोकसभा चुनाव में ममता और केजरीवाल के साथ ही केसीआर अपने अपने राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो एक मंच तैयार कर सकते हैं। और यह तीसरा मोर्चा हो सकता है। बाद में इसमें कई और दल भी शामिल हो सकते हैं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...