Samajwadi Party Manifesto 2027: ₹5 की थाली, ₹40 हजार पेंशन और लाखों नौकरियां! सपा के घोषणापत्र में हुए कई बड़े ऐलान

0
6

Samajwadi Party Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों और समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अभी दो और घोषणापत्र जारी किए जाएंगे।

सपा ने बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये देने, 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2 से 3 करोड़ लोगों के लिए दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके अलावा जातीय जनगणना, 5 रुपये में भोजन देने वाली समाजवादी कैंटीन और बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान किया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में माफिया और दबंगों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए विशेष STF बनाने की बात भी कही। उन्होंने अल्पसंख्यकों की जान-माल की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले हेट क्राइम पर रोक लगाने का भरोसा दिया।

घोषणापत्र में गांवों तक बिजली, पानी, सड़क, सीवर, वाईफाई और CCTV जैसी सुविधाएं पहुंचाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने का संकल्प भी शामिल है। पार्टी AI का इस्तेमाल जनजीवन आसान बनाने के लिए करने की बात कह रही है। यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू करने का वादा भी किया गया है।

कार्यक्रम में आजम खान ने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उनके और परिवार के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया और मुर्गी चोरी तक का इल्जाम लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here