Aaj Ka Mausam 27 November 202: आज इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा, जानिये दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

0
5

Aaj Ka Mausam 27 November 2026: आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है।

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। केरल और माहे में भी भारी बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश में गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं की चेतावनी है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कोहरा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। कम दृश्यता के कारण सुबह सड़क और अन्य यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है।

पूर्वोत्तर में भी कोहरे की चेतावनी

असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here