Jennifer Barreto: शादीशुदा और एक बेटी की मां, फिर भी जीता Miss Universe 2026 का ताज; जेनिफर बैरेटो ने रचा इतिहास

0
5

Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई विजेता मिल गई है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने प्रतियोगिता के 75वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। 25 नवंबर को प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में आयोजित समारोह में उन्होंने 115 अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ताज हासिल किया। इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को छठी बार मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है।

इस साल की विजेता जेनिफर की खास बात यह है कि वह शादीशुदा हैं और एक बेटी की मां भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बनी हैं।

कौन हैं जेनिफर बैरेटो?

17 दिसंबर 1998 को मायागुएज में जन्मीं जेनिफर का पालन-पोषण प्यूर्टो रिको के इसाबेला में हुआ। उनके पास रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक की डिग्री और साइकोलॉजी व क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां हैं। उन्होंने अमेरिका के फोर्ट हूड में सैन्य परिवारों के साथ काम करते हुए घरेलू हिंसा और बाल दुर्व्यवहार से प्रभावित लोगों की मदद की। वह मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रही हैं।

जेनिफर की शादी यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरोन से हुई है, जो अमेरिकी सेना में सार्जेंट हैं। उनकी बेटी पेनेलोप का जन्म 2019 में हुआ था।

भारत की काजिया टॉप-12 से बाहर

प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकेंड रनर-अप रहीं। फिलीपींस की बी मिलान-विंडोर्स्की तीसरे और न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वाडिंगटन चौथे स्थान पर रहीं।

भारत की प्रतिनिधि काजिया लिज मेजो टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं। जेनिफर ने 2025 में ब्यूटी पेजेंट की तैयारी शुरू की थी। 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और अब मिस यूनिवर्स का ताज भी अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here