IND vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के चलते तेज गेंदबाज बाहर

0
3

India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद अब सबकी नजरें दूसरे टेस्ट पर हैं। यह मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगल ओवल में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में बदलाव किया है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को शामिल किया गया है।

फिशर ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिलने की संभावना है। हालांकि, अंतिम एकादश में किस खिलाड़ी की जगह वह खेलेंगे, यह अभी तय नहीं है।

सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दूसरे मुकाबले का महत्व बढ़ गया है। जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर सकती है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 700 से ज्यादा रन बनाकर पारी घोषित की थी।

न्यूजीलैंड को पहले ही मिचेल सेंटनर की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। अब टिकनर के बाहर होने से उसकी गेंदबाजी पर असर पड़ सकता है। पहले टेस्ट के ड्रॉ रहने के बाद न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि भारत चौथे नंबर पर बना हुआ है।

न्यूजीलैंड का संशोधित स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ और विल यंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here