HomeदेशJNU में नया नियम लागू ,धरना करने पर 20 हजार का जुर्माना,...

JNU में नया नियम लागू ,धरना करने पर 20 हजार का जुर्माना, हिंसा करने पर रद्द होगा एडमिशन

Published on

न्यूज डेस्क
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने परिसर में धरना-प्रदर्शन और हिंसा को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के मुताबिक परिसर में धरना देने पर छात्रों को 20 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है जबकि हिंसा का सहारा लेने पर प्रवेश रद्द या 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

दस पन्नों के ‘जेएनयू के छात्रों के लिए अनुशासन के नियम और उचित आचरण’ में विरोध प्रदर्शन और जालसाजी जैसे कई कामों के लिए सजा निर्धारित की गई है और अनुशासन का उल्लंघन करने संबंधी जांच प्रक्रिया का जिक्र किया गया है।

दस्तावेज के अनुसार, ये नियम तीन फरवरी को लागू हो गए। ये नियम विश्वविद्यालय में बीबीसी का विवादित वृत्तचित्र दिखाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बाद लागू किए गए। नियम संबंधी दस्तावेज में कहा गया है कि इसे कार्यकारी परिषद ने मंजूरी दी है। यह परिषद विश्वविद्यालय का फैसला लेने वाला सर्वोच्च निकाय है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this