सतीश सालियान और नीलेश ओझा के गाड़ियों वाले सबूत से घबराए दिशा मामले के आरोपी

0
2

2020 में दिशा सालियान के साथ घटी मामला जिसे मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला करार दिया था, उसे दिशा सालियां के पिता सतीश सालियान और उनके वकील निर्देश ओझा सुनियोजित ढंग से की गई हत्या का मामला बता रहे हैं और इस मामले में रिया चक्रवर्ती डिनो मारिया, आदित्य ठाकरे,रोहन राय और परमवीर सिंह समेत कई प्रभावशाली लोगों को आरोपी बनाया है। 2 सितंबर 2026 को इन्हें तब बड़ी सफलता मिली जबकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से मामले को छीनकर सीबीआई को सौंपने का निर्देश दे दिया। इस मामले में बड़े प्रभावशाली लोगों की आरोपी होने के कारण सीबीआई भी दिशा सालियां मामले में मुंबई पुलिस की ही राह पर न चल पड़े इसलिए दिशा सालियां के पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा समय-समय पर सीबीआई को कई सबूत सौंप रहे हैं। इनके द्वारा सौंपे जाने वाले सबूतों में हालिया सबूत काली मर्सिडीज़ समेत कई अन्य गाड़ियों के काफिले से जुड़ी हुई है,जो इस बात की ओर इशारा करती है कि ये तमाम आरोपी इन्हीं कारों से घटनास्थल पर आए थे और दिशा सालियान की हत्या या हत्या के षड्यंत्र में शामिल थे।

सतीश सालियान और नीलेश ओझा ने सीबीआई (CBI) को घटना वाली रात और उसके बाद काली मर्सिडीज और अन्य गाड़ियों की आवाजाही (CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत) से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत सौंपे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स और नीलेश ओझा के दावों के अनुसार, गाड़ियों से जुड़े इन सबूतों की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
काली मर्सिडीज और काफिले का फुटेज:सबूतों में एक काली मर्सिडीज कार और उसके साथ मौजूद करीब सात अन्य गाड़ियों की आवाजाही का विवरण दिया गया है, जो घटना वाली रात मौके पर और उसके आसपास देखी गई थीं।
प्रत्यक्षदर्शी का वीडियो बयान (पेन ड्राइव):नीलेश ओझा ने सीबीआई को दो पेन ड्राइव सौंपे हैं। इसमें एक चश्मदीद गवाह का वीडियो बयान शामिल है, जिसने कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल आरोपियों (जिनमें आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और डीनो मोरिया के नाम लिए गए हैं) को गाड़ियों के साथ वहां मौजूद होने और सबूत मिटाने की कोशिश करते देखने का दावा किया है।
CCTV फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत:सौंपे गए डिजिटल सबूतों में उन सीसीटीवी (CCTV) फुटेज का भी जिक्र है, जिन्हें कथित तौर पर डिलीट किया गया था और जिनमें आरोपियों व उनकी गाड़ियों की मौजूदगी दिख रही थी।
शव को ले जाने और समय में हेरफेर: इन सबूतों के जरिए यह दावा किया गया है कि पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड में बताए गए समय से पहले ही संदिग्ध गाड़ियां और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इसके अलावा, 9 जून को शव को पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति को सौंपे जाने और गाड़ियों में ले जाने की बात भी कही गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here