पानी को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, यह हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से पानी पीने से भी पेट में गैस बन सकता है? देश के जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. सरीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात की सच्चाई बताई है जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पानी से भी गैस बन सकता है, अगर आप उसे गलत तरीके से पी रहे हैं।
डॉ. सरीन के मुताबिक, आजकल लोगों को एक नई आदत लग गई है।हर 5-10 मिनट में बोतल से एक-दो घूंट पानी पीना। उन्हें लगता है कि वो शरीर को हाइड्रेट रख रहे हैं, लेकिन असल में वो अपने पेट में हवा भर रहे हैं।उन्होंने समझाया कि जब हम एक छोटा सा घूंट लेते हैं, तो पानी के साथ-साथ 30 से 50 ml हवा भी अंदर चली जाती है।दिन भर में अगर आप 20-30 बार ऐसे छोटे-छोटे घूंट पिएंगे, तो पेट में बहुत सारी हवा जमा हो जाएगी।यही हवा बाद में पेट फूलने, डकार आने और सिर भारी होने की वजह बनती है।इसीलिए कई लोग कहते हैं कि गैस दिमाग में चढ़ गया है।सिर में चढ़ गया है।असल में गैस दिमाग में नहीं चढ़ता ,ये पेट में भरी हुई हवा ही है जो ऊपर की तरफ दबाव बनाती है।
जब आप एक गिलास पानी एक साथ पीते हैं, तो पानी सीधे पेट में जाता है।लेकिन जब आप बार-बार एक-एक घूंट पीते हैं, तो हर घूंट के साथ आप मुंह से हवा भी निगल लेते हैं।इसे डॉक्टर की भाषा में एयरोफेजिया कहते हैं।ये हवा पेट और आंतों में फंस जाती है।इससे पेट फूल जाता है, डकार आती है और कई बार सीने में भी जलन जैसा लगता है। डॉ. सरीन ने ये भी कहा कि कई लोग टेंशन में बार-बार पानी पीते हैं. टेंशन कम करने के लिए दिमाग को कोई काम चाहिए होता है, तो वो बार-बार बोतल उठा लेते हैं।इससे टेंशन तो कम नहीं होता है,लेकिन गैस जरूर बन जाती है।
जब भी प्यास लगे, तो बैठकर एक बार में एक पूरा गिलास पानी पिएं।एक-एक घूंट करके दिन भर बोतल से चिपके मत रहिए।बैठकर पिएं- खड़े-खड़े या चलते-फिरते पानी
पीने से भी हवा ज्यादा अंदर जाती है। आराम से बैठकर, धीरे-धीरे पानी पिएं।
कई लोग बोतल को मुंह से लगाकर घूंट-घूंट पीते हैं.श। इससे हवा और ज्यादा अंदर जाती है।गिलास से पीना सबसे अच्छा है।
जबरदस्ती 4-5 लीटर पानी पीने की जरूरत नहीं है।जब प्यास लगे, तभी पिएं।पेशाब का रंग हल्का पीला है, तो समझिए पानी पर्याप्त है।

