WhatsApp पर बिजनेस संभालना होगा आसान, Vi ने MSME के लिए शुरू की सर्विस

0
5

Vodafone Idea (Vi) ने बिजनेस करने वालों के लिए एक नई सुविधा पेश की है। कंपनी की एंटरप्राइज यूनिट Vi Business ने भारत में WhatsApp Business Solutions की शुरुआत की है। इस सर्विस के जरिए छोटे बिजनेस से लेकर बड़ी कंपनियां तक WhatsApp पर यूजर्स के साथ बातचीत, प्रमोशनल मैसेज और जरूरी अपडेट आसानी से संभाल सकेंगी। कंपनी ने इस सुविधा को अलग-अलग साइज के बिजनेस की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।आइए जानते हैं कि Vi कि शुरू की गई नई सर्विस क्या है और कैसे काम करेगी।

Vi Business ने भारत में बिजनेस करने वाले लोगों के लिए WhatsApp Business Solutions नाम से नई सर्विस शुरू की है। इसकी मदद से छोटे बिजनेस करने वाले लोग (MSME) WhatsApp के जरिए अपने यूजर्स से आसानी से जुड़ सकेंगे और उनके मैसेज संभाल सकेंगे।वहीं बड़ी कंपनियों के लिए इसमें AI की मदद से यूजर्स के सवालों का जवाब देने, चैट मैनेज करने और दूसरे कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के साथ इसे जोड़ने की सुविधा दी गई है।

इस सर्विस के जरिए बिजनेस ऑनर एक साथ कई यूजर्स को मैसेज भेज सकेंगे।इसका यूज जरूरी अलर्ट, नए अपडेट और प्रमोशनल ऑफर्स शेयर करने के लिए किया जा सकता है।इसके अलावा, इसमें पहले से तैयार मैसेज टेम्पलेट, इंटरैक्टिव बटन और प्रोडक्ट कैटलॉग जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे।Vi Business ने इसमें एनालिटिक्स की सुविधा भी दी है। इसकी मदद से बिजनेस ऑनर्स देख सकेंगे कि कितने लोगों तक उनका मैसेज पहुंचा, कितने यूजर्स ने जवाब दिया और लोगों की ओर से कितना जुड़ाव देखने को मिला।

छोटे बिजनेस के लिए इस सर्विस को शुरू करना आसान रखा गया है।कंपनी के मुताबिक, MSME यूजर्स Vi की वेबसाइट पर जाकर 15 मिनट से भी कम समय में ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। वेबसाइट पर ही प्लान चुनने, पेमेंट करने और सर्विस एक्टिवेट करने की सुविधा मिलेगी।

बड़ी कंपनियों के लिए Vi Business ने कुछ एडवांस फीचर्स भी शामिल किए हैं।इनमें AI आधारित चैटबॉट, स्मार्ट तरीके से चैट संभालने की सुविधा और यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से पर्सनलाइज्ड मैसेज भेजने के लिए प्रेडिक्टिव पर्सनलाइजेशन शामिल है। इसके अलावा कंपनियां इस सर्विस को Vi Business के मौजूदा CPaaS और CCaaS प्लेटफॉर्म से जोड़ सकती हैं।इससे WhatsApp मैसेजिंग और वॉयस कॉल के साथ SMS, ईमेल और लाइव चैट को भी एक साथ मैनेज किया जा सकेगा। बड़ी कंपनियों को WhatsApp Voice Calling, एनालिटिक्स और Meta की प्रीमियर सपोर्ट सर्विस भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here