लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार सेना के नए उप-प्रमुख नियुक्त

0
234

न्यूज डेस्क
लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू, जो अब तक सेना उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे, उनको दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में स्थानांतरित कर दिया गया है।

व्हाइट नाइट कोर की कमान भी संभाल चुके जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार

जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार नियंत्रण रेखा पर 59 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, इन्फैंट्री ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। जनरल कुमार व्हाइट नाइट कोर की कमान भी संभाल चुके हैं। वह आर्मी हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस और डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस के पदों पर रह चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने असम रेजीमेंट और अरुणाचल स्काउट्स रेजिमेंट कर्नल ऑफ द रेजीमेंट की जिम्मेदारी भी संभाली है।

कौन हैं जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार वर्तमान में सेना के रणनीति उप-प्रमुख हैं। वो जम्मू-कश्मीर में वॉइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जो भारतीय सेना की बेहद सक्रिय और महत्वपूर्ण कोर है। भारतीय सेना में एमवी सुचिंद्र कुमार का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उनकी नियुक्ति जून 1985 में पहली असम रेजिमेंट में हुई थी। वो 59 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन (असम), इन्फैंट्री बिग्रेड और एलओसी पर इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने रक्षा मंत्रालय (सेना) के मुख्यालय में मिलिट्री इंटेलीजेंस के निदेशक, अतरिक्त महानिदेशक समेत कई महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों में काम कर चुके हैं। भारतीय सेना की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2021 में उन्होंने असम रेजिमेंट और अरुणाचल स्काउट्स रेजिमेंट के कर्नल की भूमिका भी निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here