दिशा सालियान मामले में नामित आरोपी परमवीर सिंह भाग जाएगा विदेश !

0
7

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह जो विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहने वाले, विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेताओं और नशा तथा अन्य तरह के तस्करों को कानून के शिकंजे से बचाने के धंधे के साथ-साथ खुद अपनी ही पुलिस के द्वारा रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है, उसके अब विदेश भाग जाने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की पावर गैलरी में सरे आम होने लगी है। पहले यह चर्चा थी कि परमवीर सिंह छुपते-छुपाते विदेश भाग जाएगा, लेकिन अब चर्चा यह होने लगी है की परमवीर सिंह अब न्यायालय की अनुमति लेकर एक बार विदेश चला जाएगा और फिर वहां से तबतक वापस नहीं लौटेगा जबतक इसे यह नहीं लगेगा कि अब दिशा सालियान या अन्य सभी मामले जिसमें कहीं ना कहीं इसका नाम है,उसमें यह अपने पैसे और भरोसेमंद लोगों की बदौलत अपनी स्थिति सुरक्षित कर ली है। इस तरह की चर्चा सामने आ रही है कि इसके लिए उसने न्यायालय में आवश्यक निर्धारित शुल्क भी जमा करवा दिया है।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और दिशा सालियान समेत कई मामले के आरोपी परमवीर सिंह के विदेश जाने की चर्चा बहुत पहले से हो रही है। लेकिन तब इसके कानूनी तौर से विदेश भागने की चर्चा नहीं थी, बल्कि तब चर्चा यह थी कि सचिन बाजे जो जेल के अंदर बंद है और जिसके सरकारी गवाह बनने से उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे रिया चक्रवर्ती, डिनो मारिया और खुद परमवीर सिंह के ऊपर बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है, उसे पहले जेल से निकाला जाए। फिर इसकी आड़ में वह उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और कई धनपतियों से इसके लिए पैसे की भी उगाही करता था। लेकिन इसमें यह बड़ी सावधानी बरतता था। वह आदित्य ठाकरे से सीधे-सीधे मुलाकात नहीं करता था बल्कि रिया चक्रवर्ती के माध्यम से सारे क्रियाकलापों को अंजाम देता था। वह रिया चक्रवर्ती से भी सीधे-सीधे मुंबई में मुलाकात नहीं करता था, बल्कि चर्चा यह है कि वह गोवा में रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आए एक खरबपति निखिल कामथ के गोवा स्थित बंगले में मुलाकात करता था।

जेल में रहते हुए सचिन बाजे सरकारी गवाह बनकर इन सबके लिए जेल जाने और मृत्यु दंड तथा आजीवन कारावास जैसे बड़ी सजा का हकदार न बना दे ,इसलिए परमवीर सिंह येन केन प्रकारेन सचिन बाजे को जेल से निकलवा कर विदेश भेज देना चाहता था। पूर्व एसीपी भीमराव घाडगे तो यहां तक कहता है कि परमवीर सिंह तो सचिन बाजे को जेल से निकलवा कर उसकी इह लीला ही समाप्त करवा देना चाहता था। पूर्व की योजना के अनुसार परमवीर सिंह पहले सचिन बाजे को जेल निकलवा कर उसे विदेश भेजता और बाद में खुद भी विदेश भाग जाता। वह ऐसा इसलिए करना चाहता था ताकि जांच एजेंसियां सचिन बाजे के सहारे आवश्यक सबूत ना जुटा सके और अगर वह अन्य स्रोतों से कुछ छोटी-मोटी सबूत जुटा भी लेती है तो वह इन सबूत के भरोसे इसके विदेश में रहने की स्थिति में इसपर पर कोई कार्रवाई न कर सके। लेकिन उसका या प्लान फेल हो गया और केंद्र सरकार को लगने लगा कि महाराष्ट्र में एक बड़ा खेल हो रहा है।

इधर एनआईए को जब सचिन बाजे की जमानत की जानकारी मिली तो उसने इस मामले को बॉम्बे उच्च न्यायालय में उठा दिया और सचिन बाजे का जमानत निरस्त करवा दिया। यानी सचिन बाजे को जेल से निकलवा कर विदेश भेजने की परमवीर सिंह की जो योजना थी उसे पर पानी फेंक दिया। इसके बाद उसने विदेश जाने की यह नई योजना तैयार की और अदालत में इसके लिए निर्धारित राशि जमा करवा दी, क्योंकि अब उसे यह डर सताने लगा था कि अगर वह नजायज तरीके से विदेश भागता है, तो भारत सरकार अपने रसूख का प्रयोग कर उसे वापस भारत ला सकती है, लेकिन अगर वह न्यायालय की अनुमति से विदेश जाता है, तब भी उसे यहां बुलाया तो जा सकता है, लेकिन तब वह स्वास्थ्य या अन्य कई प्रकार का बहाना कर यहां आने से एक लंबे समय तक बच सकता है, ठीक वैसे ही जैसे की विजय माल्या नीरव मोदी आदि भगोड़े कर रहे हैं। परमवीर सिंह कब विदेश जाएगा या यहीं रहकर कोई नया तिकड़म लगाएगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल महाराष्ट्र की पावर गैलरी में उसके विदेश भागने की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है।

परमवीर सिंह दिशा सालियान और अन्य मामले में खुद को बचाने को लेकर कई तरह का तिकड़म कर सकता है,न्यायालय तक को छका सकता है। पूर्व में भी उसने ऐसा किया है, जिसके लिए उसे जुर्माना तक देना पड़ा है। एक नजर डालते हैं परमवीर सिंह की इन हरकतों पर जो निम्नलिखित है:

25,000 रुपये का जुर्माना: साल 2021 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित सेवानिवृत्त न्यायाधीश कैलाश उत्तमचंद चांदीवाल जांच आयोग के समक्ष बार-बार समन भेजने के बाद भी पेश न होने के कारण उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

जबरन वसूली और निलंबन के मामले: एंटीलिया बम कांड और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद परमबीर सिंह पर जबरन वसूली के कई मामले दर्ज किए गए थे। वह काफी समय तक गायब रहे, जिसके बाद मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया था।

विदेश जाने की अटकलें: साल 2021 में उनके अचानक लापता होने के बाद जांच एजेंसियों को संदेह था कि वह बिना सरकारी
मंजूरी के फर्जी पासपोर्ट या किसी अन्य रास्ते से विदेश (जैसे रूस या बेल्जियम) भाग गए हैं। हालांकि, बाद में उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया था कि वह देश में ही हैं और जान के खतरे की वजह से छिपे हुए थे। बाद में मई 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने उनके खिलाफ लगे सभी आरोप वापस ले लिए थे और उनका निलंबन भी रद्द कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here