रेप, वसूली और चुनावी हिंसा… फरार चल रहे TMC विधायक को पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

0
6

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेश राम दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार दोपहर बारुईपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा है। वहमुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में थे।उन पर रेप, जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा जैसे गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के मुताबिक, कैनिंग पश्चिम के विधायक लंबे समय से फरार चल रहे थे।गिरफ्तारी के बाद उन्हें दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर ले जाया जा रहा है, जहां मंगलवार को कोर्ट में उनकी पेशी होगी।

विधायक परेश राम दास पर रेप, वसूली और चुनावी हिंसा जैसे गंभीर आरोप हैं। इसी साल मई में कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से कुछ समय की राहत (अंतरिम सुरक्षा) दी थी। यह राहत 16 मई को कैनिंग थाने में दर्ज हुई 6 एफआईआर के मामले में मिली थी।इनमें से 5 केस साल 2021 के थे, जबकि छठा मामला 20 अप्रैल 2026 की एक घटना से जुड़ा था।

कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा देते हुए पुलिस से कहा था कि वह अपनी जांच जारी रखे और विधायक इसमें पूरा सहयोग करें।हालांकि, कोर्ट की यह राहत सिर्फ 30 जून या अगले आदेश तक के लिए ही थी। इसके बाद से विधायक फरार थे, जिन्हें अब गिफ्तार कर लिया गया।

विधायक परेश राम दास पर साल 2023 के पंचायत चुनावों में हुई हिंसा को लेकर भी उन पर जांच चल रही थी। उन पर चुनाव के दौरान गोली चलाने और हत्या की कोशिश करने के आरोप हैं।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर ही सीआईडी ने सितंबर में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। तब दास एजेंसी के सामने पेश तो हुए, लेकिन पूछताछ के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

टीएमसी विधायक परेश राम दास की गिरफ्तारी पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का बयान सामने आया है। कोलकाता में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी, विधायक को कानून के तहत जो भी सजा मिलनी चाहिए, वह जरूर मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here