Diwali Rangoli Designs 2026: दिवाली के लिए 5 शानदार रंगोली आइडिया, आंगन की रौनक बढ़ेगी चारगुणा

0
3

Diwali Rangoli Design 2026: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और सजावट का प्रतीक है। पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपोत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पर्व मनाए जाते हैं। इस बार दिवाली 8 नवंबर को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ विशेष सजावट भी की जाती है।

Diwali Rangoli Design 2026 | Easy Diwali Rangoli Design

दिवाली की तैयारियों में घर की सफाई से लेकर दीपक, रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजावट तक हर चीज का अपना महत्व है। इसी सजावट का एक खास हिस्सा है रंगोली। घर के मुख्य दरवाजे, आंगन और पूजा स्थल पर खूबसूरत रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। मान्यता है कि साफ-सुथरे और सजे हुए घर में मां लक्ष्मी का स्वागत शुभ माना जाता है।

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो इन आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइनों से प्रेरणा ले सकते हैं।

 गणेश जी की आकृति वाली रंगोली | Lakshmi Charan Rangoli

दिवाली पर भगवान गणेश की आकृति वाली रंगोली घर के आंगन या पूजा स्थल के पास बनाई जा सकती है। इसके आसपास छोटे-छोटे दीपक सजाने से डिजाइन और भी आकर्षक दिखाई देगा। कम रंगों और आसान पैटर्न के साथ इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है।

 मोर वाली रंगोली से सजाएं बड़ा आंगन | Peacock Rangoli Design

अगर आपके घर में बड़ा आंगन है, तो मोर की आकृति वाली रंगोली एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके डिजाइन को खास बनाया जा सकता है। मोर के पंखों में रंगों का मेल रंगोली को आकर्षक रूप देता है।

 तीन रंगों वाली आसान रंगोली | Diwali Door Rangoli

कम समय में रंगोली तैयार करनी है तो तीन रंगों वाला यह डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसे घर के मंदिर या पूजा स्थल के पास बनाया जा सकता है। चारों ओर दीपक रखने से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

 मुख्य दरवाजे के लिए अर्धगोलाकार डिजाइन | Diwali Decoration Ideas

घर के मुख्य दरवाजे पर अर्धगोलाकार रंगोली बेहद सुंदर लगती है। इसमें कई रंगों और आकर्षक बॉर्डर का इस्तेमाल करके प्रवेश द्वार को खास अंदाज दिया जा सकता है। मेहमानों के स्वागत के लिए यह डिजाइन शानदार रहेगा।

मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली | Diwali Special Rangoli

दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरणों की आकृति वाली रंगोली भी काफी पसंद की जाती है। इसके लिए पहले जमीन पर गोल आकार बनाकर उसमें रंग भरें और बीच में माता के चरणों की आकृति तैयार करें। मोर पंख की डिजाइन जोड़ने से रंगोली को और सुंदर बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here