India vs New Zealand ODI Series: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होंगे पांचों मुकाबले

0
1

India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे मुकाबलों की बारी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने वापसी की। इस तरह टी20 सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम की। अब दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी।

इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। इसके बाद चौथे और पांचवें वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से सीरीज को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • मैच  तारीख मुकाबले का स्थान
  • पहला वनडे 4 नवंबर ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे 7 नवंबर वेलिंग्टन
  • तीसरा वनडे 10 नवंबर हेमिल्टन
  • चौथा वनडे 13 नवंबर बे ओवल, माउंट माउंगानुई
  • पांचवां वनडे 15 नवंबर बे ओवल, माउंट माउंगानुई

शुरुआती तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे) और औकिब नबी।

आखिरी दो मैचों के लिए टीम में बदलाव

चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, जबकि ईशान किशन को उपकप्तानी सौंपी गई है। इस टीम में तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को भी शामिल किया गया है।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

विश्व कप 2027 के लिहाज से अहम होगी सीरीज

भारत-न्यूजीलैंड की यह वनडे भिड़ंत आगामी ICC वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस सीरीज के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन और संयोजन को परखने का मौका होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here