रोहित-विराट के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर? युवराज ने सुझाए दो विस्फोटक नाम

0
4

Yuvraj Singh Statement: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को टी20 के साथ वनडे क्रिकेट में भी अवसर मिले। उनका मानना है कि इन खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और क्षमता को देखते हुए इन्हें 50 ओवर के प्रारूप से दूर रखना सही नहीं होगा।

मुंबई में स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन ब्रांड ‘प्रोटोकॉल 32’ के लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे युवराज ने कहा कि वह अभिषेक शर्मा को भारतीय वनडे टीम में खेलते देखना चाहते हैं। उनके मुताबिक, अगर अभिषेक, ईशान और वैभव जैसे खिलाड़ियों को वनडे क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ाया गया तो यह उनकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल नहीं होगा।

युवराज ने क्यों उठाई इन खिलाड़ियों को मौका देने की मांग?

युवराज सिंह ने माना कि फिलहाल वनडे टीम में इन तीनों के लिए नियमित जगह बनाना आसान नहीं है। इसके बावजूद उनका कहना है कि जिस तरह से ये बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही वनडे टीम के स्क्वाड में शामिल करने पर विचार होना चाहिए।

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना रहे हैं, जबकि ईशान किशन भी सीमित ओवरों के क्रिकेट में उपयोगी विकल्प हैं।

2027 वर्ल्ड कप के बाद बदल सकता है टॉप ऑर्डर

2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चाएं हैं। यदि दोनों दिग्गज टूर्नामेंट के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तो भारतीय टीम के शीर्ष क्रम में नए खिलाड़ियों के लिए जगह बन सकती है।

हालांकि, अभिषेक और वैभव के पास अभी लिस्ट-A क्रिकेट का अनुभव सीमित है। वैभव ने अब तक केवल 13 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसके बावजूद युवराज का मानना है कि इन युवा बल्लेबाजों को 50 ओवर के प्रारूप के लिए तैयार करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here