MLC Election Results: ‘बताइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’; बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज

0
8

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। 28 अक्टूबर को मतगणना के दौरान कई सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को घोषित नतीजों में बड़ा झटका लगा। ये चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे।

बैलेट पेपर के चुनाव पर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने चार राज्यों की 28 सीटों पर बैलेट पेपर से मतदान होने की बात कहकर सवाल किया कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया और EVM को लेकर पहले भी सवाल उठाती रही है।

यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में क्या रहा हाल?

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से घोषित नतीजों में भाजपा ने चार सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली। बिहार की चार शिक्षक सीटों के परिणामों में भाजपा, राजद, जन सुराज पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। महाराष्ट्र की पांच सीटों पर मतगणना जारी है।

कर्नाटक में BJP-JDS की बड़ी जीत

कर्नाटक की चारों विधान परिषद सीटों पर भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने कब्जा जमाया। भाजपा ने तीन सीटें जीतीं, जबकि जेडीएस ने बेंगलुरु शिक्षक सीट कांग्रेस से छीन ली। इस सीट पर जेडीएस उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को 908 वोटों से हराया। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए यह नतीजा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here