अवंतीपोरा में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

0
118

बीरेंद्र कुमार झा

जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा में हुए एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन केपुलिस के मुताबिक आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर है ।मुठभेड़ अभी जारी है

घटना की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों तक पहुंच गए और मुठभेड़ शुरू हो गई ।बाद में पुलिस की तरफ से यह सूचना दी गई की अवंतीपुरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

जम्मू -काश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अंतिम सांसें गिन रहा आतंकवाद

जम्मू कश्मीर से हालांकि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। बावजूद इसके आतंकी संगठन बुझते बुझते भी अपना वजूद बचाने के लिए कई निर्दोष लोगों को अपने निशाने पर लेता रहा है। इन आतंकी संगठनों के निशाने पर मुख्य तौर से कश्मीरी पंडित रह रहे हैं।अभी हाल ही में आतंकी संगठनों ने अच्छन गांव में रहने वाले एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार के संजय शर्मा की निर्मम हत्या कर दी। इसलिए आज हुए एनकाउंटर में आतंकी का ढेर हो जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने के बाद कश्मीर में आतंकी हिंसा से संबधित घटनाओं में कमी के साथ ही सुरक्षाबलों के हाथों मरने वाले आतंकियों की संख्या का आंकड़ा लगातार बड़ता जा रहा है। पांच अगस्त 2019 के बाद सुरक्षाबलों ने विभिन्न आतंकरोधी अभियानों में करीब 590 आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान 176 सुरक्षाकर्मी भी बलिदानी हुए हैं और 115 के करीब नागरिक भी विभिन्न आतंकी वारदातों में मारे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here