सुशांत सिंह मामले की आरोपी रिया को बचाने में फंस न जाय बिलेनियर निखिल कामथ

0
3

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जो उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रिया चक्रवर्ती आरोपी थी और बाद में इस पर आदित्य ठाकरे और कई बड़े लोगों के साथ नारकोटिक्स के अवैध धंधे में शामिल होने का भी आरोप लगा था। इन मामलों में युवा जेल भी गई थी। बाद में हालांकि रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई। इसे जमानत मिलने का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा, लेकिन इसके बावजूद इसका जमानत बरकरार रहा। हालांकि यह मामला अभी भी नहीं आया ले में चल रहा है।

रिया चक्रवर्ती की जेल से आने के बाद कई लोग लोग रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आए और तरह-तरह से इसे बचाने का तिकड़म करने लगे। ऐसे ही लोगों में एक बिलेनियर इसे पूरी तरह से ग्लैमराइज कर पाक साफ बताने में जुटा हुआ है। यह बिलेनियर है निखिल कामथ ।रिया के साथ इस बिलेनियर का रिश्ता काफी घनिष्ठ होने की बात कही जा रही है। बात तो यहां तक कही जा रही है कि यह बिलेनियर निखिल कामथ और रिया चक्रवर्ती इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आईए जानते हैं कौन है यह बिलेनियर निखिल कामथ और कैसे यह रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आया ।

यह बिलेनियर निखिल कामथ देश के सबसे रईस लोगों में से एक हैं।निखिल कामथ की गिनती इंडियन शेयर मार्केट के दिग्गजों में होती है।ये स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जीरोधा के को-फाउंडर हैं जिसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी।37 वर्षीय निखिल कामथ ने शेयर मार्केट से खूब पैसा कमाया है और ये सफर अब भी जारी है।ये तीन बार फोर्ब्स की सेल्फ मेड बिलेनियर की लिस्ट में जगह बना चुके हैं।फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल की टोटल नेटवर्थ 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।

रिया चक्रवर्ती और जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के एक-दूसरे के संपर्क में आने और उनके अफेयर की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटीज़ के ज़रिए सामने आईं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके संबंध में आने के मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

सोशल इवेंट और कॉमन फ्रेंड सर्कल: रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया चक्रवर्ती और देश के सबसे युवा अरबपतियों में से एक निखिल कामथ की मुलाकात एक सोशल इवेंट (सामाजिक कार्यक्रम) के दौरान हुई थी। दोनों का उठना-बैठना मुंबई के हाई-प्रोफाइल सर्कल में है, जिसके चलते वे एक-दूसरे के संपर्क में आए।

सोशल मीडिया पर बॉन्डिंग: निखिल कामथ इससे पहले मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। मानुषी से ब्रेकअप के बाद, निखिल और मानुषी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके तुरंत बाद निखिल और रिया चक्रवर्ती ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया। इसने सबसे पहले मीडिया का ध्यान खींचा।

पॉडकास्ट और प्रोफेशनल कनेक्शन: रिया चक्रवर्ती ने अपना पॉडकास्ट चैनल ‘Chapter 2.0’ शुरू किया है। मनोरंजन गलियारों में यह चर्चा भी है कि निखिल कामथ (जो खुद ‘WTF is’ पॉडकास्ट होस्ट करते हैं) ने रिया को अपना शो शुरू करने और करियर की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित और सपोर्ट किया है।

पब्लिक अपीयरेंस और वेकेशन: दोनों के रिश्ते की अफवाहों को तब हवा मिली जब उन्हें कई बार मुंबई की सड़कों पर निखिल की क्रूजर बाइक पर साथ घूमते देखा गया। इसके अलावा दोनों को एक पार्टी में एक ही कार से आते और साथ में गोवा में छुट्टियां मनाते हुए भी स्पॉट किया गया, जिसने यह साफ़ कर दिया कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here