कौन हैं इम्तियाज खत्री जिसका सुशांत मामले से है कनेक्शन

0
1

दिशा सालियान मामले में मुंबई हाई कोर्ट के द्वारा जांच को मुंबई मुंबई के पास से हटाकर सीबीआई को सौंपने और सीबीआई के द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की तैयारी में जुट जाने के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की उलझी गुत्थी भी सुलझती नजर आने लगी है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की CBI को सौंप दी थी। CBI हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही थी, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि CBI अब इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर भी जांच कर रही है।

CBI इस केस से जुड़े हर शख्स से एक-एक कर पूछताछ कर रही है।साथ ही बिल्डर इम्तियाज खत्री को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।दरअसल इस समय सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिल्डर इम्तियाज खत्री भी दिखाई दे रहे हैं।

खबरें यह भी हैं कि जब से सुशांत मामले की जांच शुरू हुई है तब से इम्तियाज खत्री लापता हैं इसलिए शक और भी गहरा हो गया है।इम्तियाज खत्री को लेकर मुंबई पुलिस पर भी उंगलियां उठाई जा रही हैं कि आखिर इस केस में मुंबई पुलिस ने इम्तियाज खत्री को नजरअंदाज क्यों किया।आखिर कौन हैं इम्तियाज खत्री?

गौरतलब है कि इम्तियाज खत्री पेशे से बिल्डर हैं और उनकी INK इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी है।साल 2017 में वीवीआईपी यूनिवर्सल एंटरनेटमेंट नाम की एक कंपनी बनाई गई थी जो बॉलीवुड में नए कलाकारों को मौका देती है इसके डायरेक्टर के तौर पर इम्तियाज खत्री का नाम है। मुंबई में इम्तियाज की अपनी एक क्रिकेट टीम भी है। वो बॉलीवुड फिल्मों में भी पैसा लगाते हैं।

आपको याद दिला दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री को डेट कर चुकी हैं गोवा में एक फैशन शो में दोनों ने रैंप पर एक साथ वॉक किया था,हालांकि इम्तियाज और सुष्मिता ने अपने रिश्ते को न ही कभी नकारा और न ही स्वीकारा। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे!इतना ही नहीं इम्तियाज खत्री की कई सितारों के साथ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी (Shruti Modi) के वकील अशोक सरावगी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। सरावगी का दावा है कि रिया और सुशांत को खत्री नाम का एक व्यक्ति ड्रग्स देता था। उन्होंने कहा कि खत्री का पूरा नाम उन्हें नहीं पता लेकिन वह बॉलीवुड का बड़ा ड्रग सप्लायर है।हालांकि सरावगी जिस खत्री की बात कर रहे हैं वो इम्तियाज खत्री ही हैं या कोई और शख्स इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि CBI ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में CBI ने उससे उन दोनों (रिया और सुशांत) के संबंधों से लेकर प्रॉपर्टी और पैसों के मुद्दों पर भी सवाल पूछे थे। 8 घंटे तक चली सीबीआई के सवालों की लिस्ट में और भी कई मुद्दे थे जिनमें रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन और सुशांत के पैसों के निवेश और खरीदी गई संपत्तियों पर भी सवाल शामिल थे।

इसके अलावा CBI ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, सुशांत के कुक केशव और नीरज से भी सवाल-जवाब किए। इसके अलावा रिया के दोस्त सुवेद लोहिया से भी पूछताछ की है।

सुशांत सिंह केस में नॉरकोटिक्स ब्यूरो ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उस पर बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई का आरोप है।NCB ने ड्रग्स केस में भी कई जगहों पर छापेमारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here