SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस,चुनाव में हेराफेरी हुई

0
30

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े SIR विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की गई।राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हर सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर होती है। बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद इंदिरा गांधी जैसी दिग्गज नेता भी चुनाव हार गई थीं, फिर बीजेपी के खिलाफ यह एंटी-इनकंबेंसी काम क्यों नहीं करती?
उन्होंने आरोप लगाया कि जब वोट चुराकर सांसद संसद में पहुंचते हैं, तो उनके द्वारा बनाए गए सभी कानून गैरकानूनी हो जाते हैं। यह केवल वोटों पर हमला नहीं, बल्कि नागरिकों के नेता चुनने के बुनियादी अधिकार पर हमला है।राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पीएम मोदी और अमित शाह ने चुना था। अब आयोग के ही दो चुनाव आयुक्त कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार वोटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के जिम्मेदार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here