डेटा नहीं चाहिए तो ज्यादा पैसे क्यों कंपनियों को जारी करने होंगे सस्ते पैक: TRAI

0
6

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने रिचार्ज के विकल्प बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। TRAI ने मंगलवार को टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (Thirteenth Amendment) रेग्युलेशन, 2026 जारी किया है।इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को कम अवधि वाले ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें सिर्फ Voice Calling और SMS की सुविधा होगी।TRAI ने यह फैसला कम आय वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को नजर में रखते हुए लिया है।

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS के लिए ऐसे STV पेश करने होंगे, जिनकी वैधता 30 दिन या उससे कम की हो। यानी ऐसे ग्राहकों को लंबी अवधि के महंगे प्लान लेने की मजबूरी नहीं होगी, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS की जरूरत है। इसके अलावा, कंपनियों को ऐसे STV भी मुहैया कराने होंगे जिन्हें उपभोक्ता हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू करा सकें.श।अगर किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल किया जा सकेगा।

TRAI का कहना है कि इस बदलाव से उन उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते या जिनकी डेटा की जरूरत बहुत कम है।खासतौर पर कम इनकम वाले ग्राहक अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के मुताबिक छोटे रिचार्ज वाले विकल्प का चुनाव कर सकेंगे।नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice, SMS और Data वाले STV की वैधता के मुताबिक कम से कम एक लंबी अवधि वाला STV भी उपलब्ध कराना होगा।

TRAI ने बताया कि टेलीकॉम कंज्यूर प्रोटेक्शन रेग्युलेशन के 12वें संशोधन, 2024 के लागू होने के बाद उसने बाजार में उपलब्ध Voice-and-SMS-only STV की समीक्षा की।इस दौरान पाया गया कि ऐसे रिचार्ज की संख्या सीमित थी और इनमें से ज्यादातर लंबी वैधता वाले थे।इस वजह से उन उपभोक्ताओं के पास छोटे समय के लिए सस्ता Voice और SMS रिचार्ज चुनने के विकल्प कम थे, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं थी।

TRAI ने इस बदलाव को लेकर 7 अप्रैल 2026 को अपनी वेबसाइट पर TCPR, 2026 का ड्राफ्ट जारी कर हितधारकों से सुझाव और टिप्पणियां मांगी थीं। सुझाव के तौर पर हासिल होने वाली प्रतिक्रियाओं और अपने विश्लेषण की बुनियाद पर अब प्राधिकरण ने 13वें संशोधन को अंतिम रूप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here