Women’s Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से फिर किया साफ इनकार

0
4

Women’s Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप का खिताब 8वीं बार अपने नाम कर लिया। 13 सितंबर 2026 को दुबई में खेले गए फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने श्रीलंका को 72 रन से मात दी।

हालांकि, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी ने मुकाबले से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बढ़ा इंतजार

फाइनल खत्म होने के बाद पुरस्कार वितरण शुरू होने में करीब 40 मिनट की देरी हुई। पहले मैच अधिकारियों और फिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू ने नकवी से अपना पुरस्कार लिया।

इसके बाद भारतीय टीम की बारी आई, लेकिन खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकले। टीम अपने फैसले पर कायम रही और नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। काफी इंतजार के बाद नकवी स्टेज से निकलकर अपनी कार से रवाना हो गए।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही मामला

इस घटना ने 2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल की यादें ताजा कर दीं। तब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। उस दौरान भी भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था और पुरस्कार समारोह में काफी देरी हुई थी।

उस समय टीम इंडिया ने ट्रॉफी के बिना ही जीत का जश्न मनाया था। अब एक साल बाद महिला टीम के इसी तरह के फैसले ने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here