BRICS Gala Dinner: शाकाहारी खाने पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी के बयान पर किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब

0
4

BRICS Gala Dinner: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित भव्य रात्रिभोज में केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे जाने को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर विदेशी मेहमानों के सामने भारत की खान-पान की विविधता को सीमित करने का आरोप लगाया, जबकि सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर भोजन को भी राजनीति का मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छोले-भटूरे की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत में बड़ी आबादी मांसाहारी है और भारतीय नॉन-वेज खाना बेहद स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि भारत अपनी विविध खान-पान संस्कृति के लिए जाना जाता है, ऐसे में विदेशी मेहमानों के लिए केवल शाकाहारी मेन्यू रखने का फैसला क्यों किया गया।

रिजिजू ने दिया जवाब

राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों से आए मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया। उनके मुताबिक, मेन्यू में स्वाद और पोषण के साथ देश के अलग-अलग क्षेत्रों की पाक परंपराओं को भी शामिल किया गया था।

क्या था BRICS Dinner का मेन्यू?

गाला डिनर में शुरुआत में खांडवी मिले और खुंब गलौटी जैसे व्यंजन परोसे गए। मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, गाजर-बीन पोरियल, थक्काली बेले सारू, बाजरा पुलाव और चुकंदर रायता शामिल रहे। मिठाई में ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई।

रात्रिभोज के दौरान 100 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर भारत की विविध खान-पान परंपराओं को लेकर राजनीतिक बहस को हवा दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here