IND vs AFG 1st T20: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का आगाज आज से, ‘फ्रेंडशिप कप’ के साथ मैदान पर दिखेगा दम

0
3

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज की खास बात यह है कि अफगानिस्तान इसे मेजबान के तौर पर खेल रहा है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से इसे खास सीरीज माना जा रहा है।

मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने ‘फ्रेंडशिप कप’ ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान स्टेडियम में काबुल के ‘ताक-ए-जफर’ गेट की प्रतिकृति भी आकर्षण का केंद्र रही। यह अफगानिस्तान में सम्मान और बलिदान की भावना से जुड़ा प्रमुख प्रतीक है।

प्लेइंग-11 पर नजर

मैच में भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल शीर्ष क्रम को लेकर हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे मौका मिलता है, इस पर सभी की नजर रहेगी। वहीं ईशान किशन भी उपलब्ध हैं। गेंदबाजी में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती या यश ठाकुर में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

राशिद-नूर की चुनौती

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसका स्पिन आक्रमण है। राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी में फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक भी असरदार साबित हो सकते हैं। भारत के लिए यह सीरीज एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), दार्विश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here