Bihar News: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दिया ये बड़ा निर्देश

0
10

पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को BIADA के प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

 कार्यभार संभालने के बाद नवीन कुमार ने BIADA के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की प्रगति से उन्हें अवगत कराया गया।

नए प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी कार्यों को प्रभावी समन्वय के साथ तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने टीम से पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि BIADA की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here