कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एटीएम समझा जबकि बीजेपी ने पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को माना अष्टलक्ष्मी

0
137
  • बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शुक्रवार को चुमौकीदिमा जिला में एक रैली को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव  (BJP – NDPP) पार्टी की एक रैली को संबोधित किया।प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफयू रियो ने दीमापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।गौरतलब है कि इस चुनाव में बीजेपी और एनडीपीपी केवल ये दो पार्टियां ही ऐसी हैं, जिन्होंने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है।

कांग्रेस ने रिमोट कंट्रोल से चलाई नागालैंड की सरकार

चुमौकेदिममा की रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के कांग्रेसी नेताओं ने कभी नागालैंड की ओर देखा तक नहीं, और ना ही कभी इन राज्यों में स्थिरता और समृद्धि को महत्त्व दिया। कांग्रेस हमेशा दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर नागालैंड सरकार चलाती थी। दिल्ली से दिमापुर तक कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती रही।

पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने एटीएम समझा

शुक्रवार की नागालैंड की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पूर्वोत्तर के राज्यों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया। क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए केंद्र के धन को हड़प लिया। कांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट के जरिए पूर्वोत्तर को नियंत्रित किया, जबकि बीजेपी इस क्षेत्र के 8 राज्यों को अष्टलक्ष्मी मानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here