नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट- गायनेक्लॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार संघी का कहना है कि कई लोगों में पित्त की पथरी होने के बावजूद कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।ऐसी पथरी को अक्सर साइलेंट गॉलस्टोन कहा जाता है और हर मामले में इसके लिए इलाज की जरूरत नहीं होती।समस्या तब हो सकती है, जब पथरी पित्त के फ्लो को रोकने लगता है।इसलिए अगर पित्त की थैली में पथरी हो, तो इसके निम्न लक्षणों को इग्नोर न करें:
पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द : पित्त की पथरी का सबसे सामान्य लक्षण पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द है। यह दर्द अचानक शुरू हो सकता है और कई बार तेज या लगातार बना रह सकता है।
पेट के ऊपरी मध्य हिस्से में दर्द : कुछ लोगों में ये दर्द पेट के ऊपरी मध्य हिस्से में भी महसूस हो सकता है। दर्द अक्सर भारी या तला-भुना खाना खाने के बाद दिखाई दे सकता है और पीठ या दाहिने कंधे तक फैल सकता है।
दर्द और मतली जैसा फील होना : पित्त की थैली में पथरी होने के पीछे दर्द के साथ मतली या उल्टी भी हो सकती है।हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि सिर्फ गैस, अपच या पेट दर्द होने का मतलब पित्त की पथरी होना नहीं है, क्योंकि इन लक्षणों के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
पथरी अगर पित्त नली को ब्लॉक कर देती है, तो इस स्थिति में पीलिया हो सकता है। इसमें स्किन या आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ सकता है और पेशाब का रंग गहरा हो सकता है।कुछ मामलों में मल का रंग सामान्य से हल्का भी हो सकता है।
दर्द के साथ अगर निम्नलिखित लक्षण लगातार बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है, जैसे-
अगर पेट का दर्द कई घंटों तक बना रहे और बार-बार पेट दर्द हो।
बुखार और ठंड लगना।
लगातार उल्टी।
पीलिया या बहुत तेज दर्द हो।

