UP BJP में बड़ा फेरबदल! चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

0
7

UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपनी क्षेत्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई सूची में कई नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा छह प्रमुख क्षेत्रों में बंटा हुआ है। इनमें अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र शामिल हैं। पार्टी की नई नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

कानपुर और अवध क्षेत्र में अहम नियुक्तियां

बीजेपी ने कानपुर क्षेत्र में आदित्य त्रिवेदी को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। वहीं अवध क्षेत्र में विकास श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही राहुल राज रस्तोगी को अवध क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संगठन में इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

इन नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

नई टीम में कई नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी नियुक्त किया गया है। सूची में अंकुर राणा, नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पी.के. वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पाण्डेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशु भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा नरेन्द्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, अशोक राजपूत, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया और अरविन्द मुखिया को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी इन नेताओं को

पार्टी की ओर से जारी नई सूची में राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह, अवधेश कटियार, आनन्द सिंह, आदित्य त्रिवेदी, शिवसिंह भारती और राजेश पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने क्षेत्रीय संगठन में अपनी टीम को नया स्वरूप दिया है और महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं।

क्षेत्रीय मंत्री पद पर इन चेहरों की एंट्री

क्षेत्रीय मंत्री के तौर पर भी बड़ी संख्या में नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। इनमें विकास सिंह, महेन्द्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भुर्जी और अंजली मौर्य शामिल हैं।

इसके साथ ही बीरेंद्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार मनजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह शैली, रमेश कुशवाहा, आनन्द पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कठेरिया और धीरेन्द्र वर्मा को भी क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्षेत्रीय सदस्य के तौर पर इन नेताओं को जगह

बीजेपी की नई क्षेत्रीय टीम में कुछ नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस सूची में रामदेव पाल, शंकर दयाल पाण्डेय, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेन्द्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव शामिल हैं।

चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कोशिश

बीजेपी की इस नई क्षेत्रीय टीम के ऐलान को यूपी में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करके अपने संगठन को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में नई नियुक्तियों के बाद पार्टी की जमीनी गतिविधियों और चुनावी रणनीति पर सभी की नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here