Homeदुनियामास्टरकार्ड के पूर्व CEO अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के नए चीफ,अमेरिकी...

मास्टरकार्ड के पूर्व CEO अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के नए चीफ,अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया नॉमिनेट

Published on

न्यूज डेस्क
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख नामित किया। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अजय बंगा इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं।

बाइडन ने कहा कि अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं, जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।

 बंगा को 2016 में पद्म श्री से नवाजा गया

63 साल के बंगा मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ रह चुके हैं। उन्हें 2016 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था। बांगा 12 साल तक मास्टरकार्ड इंक का प्रमुख रहने के बाद दिसंबर 2021 में रिटायर हुए थे। उन्होंने 2025 तक एक अरब लोगों और पांच करोड़ माइक्रो और स्मॉल कंपनियों को डिजिटल इकॉनमी में लाने का लक्ष्य रखा था।

डेविड मालपस की जगह लेंगे बंगा

बंगा की ताजपोशी की घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पूर्व वर्ल्ड बैंक को प्रमुख डेविड मालपस ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलन ने एक बयान में कहा कि बंगा का अनुभव वर्ल्ड बैंक के लक्ष्यों को हासिल में उनके काम आएगा। मालपस के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है लेकिन फाइनल सेलेक्शन मई के शुरुआत में होने की उम्मीद है।

 

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...