Homeदेशमहाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले 11 यात्री, 30 घायल

महाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले 11 यात्री, 30 घायल

Published on

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसा बीती रात हुआ है, हादसे के बाद बस में आग लगने से एक बच्चे समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी नासिक पुलिस ने दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हादसे को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

30 से ज्यादा यात्री सवार थे बस में

हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 30 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं।

हादसे के वक्त सो रहे थे यात्री

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।

औरंगाबाद से नासिक जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, ये निजी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को हॉस्पिटल ले जाने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। नासिक पुलिस के मुताबिक बस से रेस्क्यू किए गए लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this