BSNL 4G का ‘मेड इन इंडिया’ दांव:देशभर में लगेंगे नए टावर,100% स्वदेशी नेटवर्क

0
6

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल बहुत जल्द देश में अपने 4G मोबाइल नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। वह TCS और तेजस नेटवर्क्स की मदद से 18685 नए टावर लगाएगी। खास यह है कि लोगों को 100 फीसदी स्वदेशी नेटवर्क मिलेगा क्योंकि बीएसएनएल के लिए इस्तेमाल की जा रही 4G नेटवर्क तकनीक पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ है। ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि तेजस नेटवर्क्स को BSNL के 4G मोबाइल नेटवर्क के लिए रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) इक्विपमेंट्स और एक्सेसरीज की सप्लाई का ऑर्डर मिल गया है।

मौजूदा समय में BSNL 4G को 1 लाख साइटों पर चलाया जा रहा है। इसने देश के कई प्रमुख शहरों को कवर किया है जिससे वहां के लोगों को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क मिल रहा है।
नए 18 हजार 685 टावरों के शुरू होने से बीएसएनएल की रीच और बढ़ जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोग कंपनी के स्वदेशी 4जी नेटवर्क से जुड़ पाएंगे।
BSNL 4G की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे सिर्फ सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए 5G में बदला जा सकता है। कहा जाता है कि कंपनी तेजी से अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है ताकि उसे जल्द 5G में अपग्रेड किया जा सके।

हाल के दिनों में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे- एयरटेल और जियो ने अपने कई रिचार्ज प्लान को बंद किया है जिससे लोगों को महंगे प्रीपेड रिचार्ज करवाने पड़ रहे हैं। यह बीएसएनएल के लिए बड़ा मौका बन सकता है। सोशल मीडिया पर लोग BSNL की तरफ शिफ्ट होने की बात कह रहे हैं। अगर सरकारी कंपनी तेजी से अपने नेटवर्क को अपग्रेड करती है तो उसे ग्राहकों का फायदा मिल सकता है, क्योंकि एयरटेल और जियो के मुकाबले BSNL के रिचार्ज प्लान्स सस्ते हैं।

BSNL 4G नेटवर्क की लॉन्चिंग को सितंबर में 1 साल पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर 2025 को इस नेटवर्क की आधिकारिक शुरुआत की थी। तभी से यह कहा जा रहा था कि कंपनी जल्द अपनी 5जी सेवाओं का भी रोलआउट करेगी। बीएसएनएल ने भी इन बातों का कन्फर्म किया है। कंपनी बता चुकी है कि वह दिल्ली और मुंबई से अपनी 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है।

18 हजार 685 नए टावरों के लगने से बीएसएनएल का अपग्रेडेड नेटवर्क कई और लोगों तक पहुंच जाएगा। हालांकि अभी सिर्फ फाइनल ऑर्डर मिला है। यह कब तक कंप्लीट होगा, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here