डिजिटल फ्रॉड और अकाउंट हैकिंग जैसी बढ़ती समस्याओं के बीच WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा सख्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अक्सर आसान PIN या नार्मल पासवर्ड के कारण वॉट्सऐप अकाउंट टेकओवर की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे लोगों का पर्सनल डेटा और चैट खतरे में पड़ जाता है।इसी समस्या को को खत्म करने के लिए WhatsApp ने टू स्पेट वेरिफिकेशन में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब हैकर्स के लिए आपके अकाउंट में सेंध लगाना आसान काम नहीं रह जाएगा।आइए जानते हैं WhatsApp के इस नए सेफ्टी फीचर और उन 3 बड़े अपडेट्स के बारे में जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा सेफ बनाने वाले हैं।
WhatsApp अब एप आपके अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए 6 अंकों वाले PIN को हटाकर एक मजबूत अल्फान्यूमेरिक यानी अक्षर और नंबर वाला पासवर्ड सेट करने की सुविधा दे रहा है।
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बदलाव की घोषणा की है। इस नए पासवर्ड फीचर के साथ ही वॉट्सऐप ने दो और नए अपडेट दिए हैं, जिनमें पासकी सपोर्ट का विस्तार और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अनजान कॉल्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी देना शामिल है।
अब तक WhatsApp पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ 6 अंकों के PIN का इस्तेमाल होता था। नए सिस्टम में यूजर्स को अक्षरों और अंकों को मिलाकर एक लंबा पासवर्ड बनाने का ऑप्शन मिलेगा. कंपनी का कहना है कि 6 अंकों का पिन आसानी से क्रैक या गेस किया जा सकता था, वहीं लंबा पासवर्ड हैकर्स के लिए अकाउंट में सेंध लगाना काफी मुश्किल बना देगा।
इस फीचर को सेट करने के लिए यूजर्स को WhatsApp की Settings में जाकर Account वाले ऑप्शन पर जाना होगा। यहां Two-step verification में यह नया ऑप्शन दिखाई देगा।
नया पासवर्ड कम से कम 8 कैरेक्टर का होना चाहिए, जिसमें कम से कम एक अक्षर और एक नंबर होना अनिवार्य है।
खास बात यह है कि यह नया पासवर्ड आपके SMS पर आने वाले वन-टाइम वेरिफिकेशन कोड यानी OTP की जगह नहीं लेगा। फोन नंबर वेरिफिकेशन के लिए OTP पहले की तरह ही आता रहेगा, पासवर्ड तो सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत का काम करेगा।
यह फीचर एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगर यह ऑप्शन अभी आपके फोन में नहीं दिख रहा है, तो जल्द ही अपडेट के जरिए मिल जाएगा।
WhatsApp के मुताबिक, 1 अरब से ज्यादा लोग अपने अकाउंट को सेफ रखने के लिए पास वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही कंपनी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स पर अतिरिक्त जानकारी दिखाएगी। अब आपको कॉल स्क्रीन पर ही पता चल जाएगा कि फोन करने वाला व्यक्ति किसी दूसरे देश का है या फिर आपके साथ किसी WhatsApp ग्रुप में जुड़ा हुआ है।

