उपेंद्र कुशवाहा 28 से निकलेंगे विरासत बचाओ यात्रा पर

0
117
  • बीरेंद्र कुमार झा

जेडीयू से अलग होकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन करने वाले उपेंद्र कुशवाहा अब 28 फरवरी से विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकल रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत वे पश्चिम चंपारण जिला में बापू की कर्मभूमि भितिहरवा से करेंगे, जबकि इसका समापन 20 मार्च को अरवल में होगा।

यात्रा के होंगे दो चरण

उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ नमन यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से शुरू होगा और यात्रा के इस चरण का समापन छह मार्च को सिवान में होगा।वहीं यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च को पटना से होगी और 20 मार्च को अरवल में उसका समापन होगा।

विरासत बचाओ नमन यात्रा के प्रथम चरण में उपेंद्र कुशवाहा पश्चिम चंपारण के भितिहरवा में में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन कर विरासत बचाओ नमन यात्रा की शुरुआत कर वे मुज्जफ्फरपुर,सीतामढ़ी,मधुबनी,अररिया,मधेपुरा समस्तीपुर सारण और सिवान जायेंगे, जबकि विरासत बचाओ नमन यात्रा के दूसरे चरण में उपेंद्र कुशवाहा नालंदा से इसकी शुरुआत कर शेखपुरा, नवादा,भागलपुर रोहतास और भोजपुर होते हुए अरवल में उसका समापन करेंगे।

बिहार में जंगल राज की पुनरावृति को रोकने के लिए करेंगे विरासत बचाओ नमन यात्रा

उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कभी इन लोगों ने लालू प्रसाद यादव को सत्ता सौंपी थी, जिन्होंने बिहार में जंगलराज कायम कर दिया था। तब अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए थे कि बिहार में किसी का भी जीवन और धन सुरक्षित नहीं रह गया था। बड़ी मुश्किल से नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बिठाकर लालू -राबड़ी के जंगलराज को समाप्त किया ।अब नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री का पद सौंप कर, दोबारा बिहार में जंगलराज लाने पर आमादा हो गए हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर वे 28 फरवरी से दो चरणों वाली अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे बिहार के 25- 26 जिलों में जाएंगे और वहां के महापुरुषों को नमन करते हुए लोगों से आग्रह करेंगे कि वे बिहार मैं नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर जंगलराज पार्ट 2 लाने की कवायद को विफल कर दें। साथ ही विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान वे कोयरी और कुर्मी वोटरों को नीतीश कुमार से मोहभंग करने की बात करेंगे ,क्योंकि नीतीश कुमार तेजस्वी के हाथ का खिलौना बनने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here